लुल्ला परिवारLULLA FAMILY, शुरुआतEnglish
  1. शुरुआत
  2. पुस्तकालय
  3. आदि ग्रंथ
← संग्रह

आदि ग्रंथ

अंग 588 · वडहंस

पूरा पाठ, हिन्दी अर्थ सहितपन्ने के चिह्न

पूरा अंगलगभग 7 मिनट

0%
अंग
588
वडहंस
अंग बदलें या अंश चुनें · 7 अंश

1 से 1430 तक कोई अंक लिखिए।

  1. तिसु गुर कउ सद बलिहारणै जिनि हरि सेवा बणत बणाई ॥
  2. त्रिसना दाधी जलि मुई जलि जलि करे पुकार ॥
  3. भेखी अगनि न बुझई चिंता है मन माहि ॥
  4. जिनी हरि हरि नामु धिआइआ तिनी पाइअड़े सरब सुखा ॥
  5. कलि महि जमु जंदारु है हुकमे कार कमाइ ॥
  6. एहा काइआ रोगि भरी बिनु सबदै दुखु हउमै रोगु न जाइ ॥
  7. जिनि जगजीवनु उपदेसिआ तिसु गुर कउ हउ सदा घुमाइआ ॥

गुरु राम दास जी · वडहंस की वार, पउड़ी · राग वडहंस

तिसु गुर कउ सद बलिहारणै जिनि हरि सेवा बणत बणाई ॥

अंग 587 से चला आ रहा अंश

तिसु गुर कउ सद बलिहारणै जिनि हरि सेवा बणत बणाई ॥सो सतिगुरु पिआरा मेरै नालि है जिथै किथै मैनो लए छडाई ॥तिसु गुर कउ साबासि है जिनि हरि सोझी पाई ॥नानकु गुर विटहु वारिआ जिनि हरि नामु दीआ मेरे मन की आस पुराई ॥5॥
और जिसने प्रभू की भक्ति की रीत चलाई है। वह प्यारा सतिगुरू मेरे अंग-संग है। हर जगह मुझे विकारों से छुड़वा लेता है। शाबाश है उस सतिगुरू को जिसने मुझे परमात्मा की समझ दी है। जिस गुरू ने मुझे परमात्मा का नाम दिया है और मेरे मन की आस पूरी की है मैं नानक उससे सदके हूँ। 5।

गुरु अमर दास जी · वडहंस की वार, सलोक · राग वडहंस

त्रिसना दाधी जलि मुई जलि जलि करे पुकार ॥

सलोक मः 3 ॥
श्लोक महला 3॥
त्रिसना दाधी जलि मुई जलि जलि करे पुकार ॥सतिगुर सीतल जे मिलै फिरि जलै न दूजी वार ॥नानक विणु नावै निरभउ को नही जिचरु सबदि न करे वीचारु ॥1॥
दुनिया तृष्णा की जली हुई दुखी हो रही है। जल जल के बिलख रही है। अगर ये ठंढक देने वाले गुरू से मिल जाए, तो फिर ये फिर दुबारा ना जले। क्योंकि, हे नानक! जब तक गुरू के शबद से मनुष्य प्रभू-विचार चिंतन ना करे तब तक नाम नहीं मिलता। और नाम के बिना किसी का डर भी खत्म नहीं होता, ये डर और सहम ही बारंबार तृष्णा के अधीन करता है। 1।

गुरु अमर दास जी · वडहंस की वार, सलोक · राग वडहंस

भेखी अगनि न बुझई चिंता है मन माहि ॥

मः 3 ॥
महला 3॥
भेखी अगनि न बुझई चिंता है मन माहि ॥वरमी मारी सापु न मरै तिउ निगुरे करम कमाहि ॥सतिगुरु दाता सेवीऐ सबदु वसै मनि आइ ॥मनु तनु सीतलु सांति होइ त्रिसना अगनि बुझाइ ॥सुखा सिरि सदा सुखु होइ जा विचहु आपु गवाइ ॥गुरमुखि उदासी सो करे जि सचि रहै लिव लाइ ॥चिंता मूलि न होवई हरि नामि रजा आघाइ ॥नानक नाम बिना नह छूटीऐ हउमै पचहि पचाइ ॥2॥
भेष धारण करने से तृष्णा की आग नहीं बुझती। मन में चिंता टिकी रहती है। जैसे साँप की वरमी को मारने से साँप नहीं मरता वैसे ही गुरू की शरण आए बगैर किए गए कर्म व्यर्थ हैं। गुरू की शरण पड़ कर स्वै भाव मिटाए बगैर तृष्णा की आग नहीं मिटती। अगर नाम की दाति देने वाले गुरू के बताए हुए कर्म करें तो गुरू की शबद मन में आ बसता है। मन-तन ठंडा-ठार हो जाता है। तृष्णा की अग्नि बुझ जाती है और मन में शांति पैदा हो जाती है गुरू की सेवा में जब मनुष्य अहंकार दूर करता है तब सबसे श्रेष्ठ सुख मिलता है। गुरू के सन्मुख होया हुआ मनुष्य ही तृष्णा से त्याग करता है जो सच्चे नाम में सुरति जोड़े रखता है। उसे बिल्कुल ही चिंता नहीं होती। वह प्रभू के साथ ही पूरी तरह तृप्त हो रहता है। हे नानक! प्रभू का नाम सिमरन के बिना तृष्णा की आग से बचा नहीं जा सकता। नाम के बिना जीव अहंकार में पड़े सड़ते हैं। 2।

गुरु राम दास जी · वडहंस की वार, पउड़ी · राग वडहंस

जिनी हरि हरि नामु धिआइआ तिनी पाइअड़े सरब सुखा ॥

पउड़ी ॥
जिनी हरि हरि नामु धिआइआ तिनी पाइअड़े सरब सुखा ॥सभु जनमु तिना का सफलु है जिन हरि के नाम की मनि लागी भुखा ॥जिनी गुर कै बचनि आराधिआ तिन विसरि गए सभि दुखा ॥ते संत भले गुरसिख है जिन नाही चिंत पराई चुखा ॥धनु धंनु तिना का गुरू है जिसु अंम्रित फल हरि लागे मुखा ॥6॥
जिन मनुष्यों ने प्रभू का नाम सिमरा है। उनको सारे सुख मिल गए हैं। उनका सारा मानस जीवन सफल हो गया है जिनके मन में प्रभू के नाम की भूख लगी हुई है, भाव यह कि ‘नाम’ जिनकी जिंदगी का आसरा हो जाता है। जिन्होंने गुरू के शबद के माध्यम से प्रभू का सिमरन किया है। उनके सारे दुख दूर हो गए। वे गुरसिख अच्छे संत हैं जिन्होंने प्रभू के बिना किसी और की रक्ती भर भी आस नहीं रखी। उनका गुरू भी धन्य है। भाग्यशाली है। जिसके मुँह को प्रभू की सिफत सालाह रूपी अमर करने वाले फल लगे हुए हैं, भाव यह कि जिसके मुँह से प्रभू के उस्तति के वचन ही निकलते हैं। 6।

गुरु अमर दास जी · वडहंस की वार, सलोक · राग वडहंस

कलि महि जमु जंदारु है हुकमे कार कमाइ ॥

सलोक मः 3 ॥
श्लोक महला 3॥
कलि महि जमु जंदारु है हुकमे कार कमाइ ॥गुरि राखे से उबरे मनमुखा देइ सजाइ ॥जमकालै वसि जगु बांधिआ तिस दा फरू न कोइ ॥जिनि जमु कीता सो सेवीऐ गुरमुखि दुखु न होइ ॥नानक गुरमुखि जमु सेवा करे जिन मनि सचा होइ ॥1॥
दुविधा वाली हालत में मनुष्य के सिर पर मौत का सहम टिका रहता है। पर वह जम भी प्रभू के हुकम में ही काम करता है। जिन्हें गुरू ने ‘कलि’ से बचा लिया है वे जम के सहम से बच जाते हैं। मन के पीछे चलने वाले बँदों को सहम की सजा देता है। जगत, भाव यह कि प्रभू से विछुड़ा हुआ जीव जमकाल के वश में बँधा पड़ा है। उसका कोई रक्षक नहीं बनता। अगर गुरू के सन्मुख हो के उस प्रभू की बँदगी करें जिसने जम को पैदा किया है, तो फिर जम का दुख नहीं व्यापता। बल्कि, हे नानक! जिन गुरमुखों के मन में सच्चा प्रभू बसता है उनकी यम भी सेवा करता है। 1।

गुरु अमर दास जी · वडहंस की वार, सलोक · राग वडहंस

एहा काइआ रोगि भरी बिनु सबदै दुखु हउमै रोगु न जाइ ॥

मः 3 ॥
महला 3॥
एहा काइआ रोगि भरी बिनु सबदै दुखु हउमै रोगु न जाइ ॥सतिगुरु मिलै ता निरमल होवै हरि नामो मंनि वसाइ ॥नानक नामु धिआइआ सुखदाता दुखु विसरिआ सहजि सुभाइ ॥2॥
ये शरीर अहंकार के रोग से भरा पड़ा है। गुरू के शबद के बिना अहंम रोग रूपी दुख दूर नहीं होता। अगर गुरू मिल जाए तो मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है, क्योंकि गुरू के मिलने से मनुष्य परमात्मा का नाम मन में बसाता है। हे नानक! जिन्होंने सुखदाई हरी-नाम सिमरा है उनका अहम्-दुख सहज सुभाय ही दूर हो जाता है। 2।

गुरु राम दास जी · वडहंस की वार, पउड़ी · राग वडहंस

जिनि जगजीवनु उपदेसिआ तिसु गुर कउ हउ सदा घुमाइआ ॥

अगले अंग पर आगे पढ़िए →

पउड़ी ॥
जिनि जगजीवनु उपदेसिआ तिसु गुर कउ हउ सदा घुमाइआ ॥तिसु गुर कउ हउ खंनीऐ जिनि मधुसूदनु हरि नामु सुणाइआ ॥तिसु गुर कउ हउ वारणै जिनि हउमै बिखु सभु रोगु गवाइआ ॥तिसु सतिगुर कउ वड पुंनु है जिनि अवगण कटि गुणी समझाइआ ॥
मैं उस गुरू से सदा कुर्बान हूँ जिसने जगत का सहारा नजदीक करके दिखा दिया है। जिसने अहंकार दैत्य को मारने वाले प्रभू का नाम सुनाया है, भाव यह कि नाम-सिमरन की शिक्षा दी है। जिसने अहम् रूपी जहर व अन्य सारे विकारों का रोग दूर किया है। जिस गुरू ने जीव के पाप काट के गुणों के खजाने प्रभू की समझ दी है।