लुल्ला परिवारLULLA FAMILY, शुरुआतEnglish
  1. शुरुआत
  2. पुस्तकालय
  3. आदि ग्रंथ
← संग्रह

आदि ग्रंथ

अंग 1286 · मलार

पूरा पाठ, हिन्दी अर्थ सहितपन्ने के चिह्न

पूरा अंगलगभग 8 मिनट

0%
अंग
1286
मलार
अंग बदलें या अंश चुनें · 5 अंश

1 से 1430 तक कोई अंक लिखिए।

  1. गुरमुखि सबदु सम॑ालीऐ सचे के गुण गाउ ॥
  2. पूरा सतिगुरु सेवि पूरा पाइआ ॥
  3. कुलहां देंदे बावले लैंदे वडे निलज ॥
  4. सउ मणु हसती घिउ गुड़ु खावै पंजि सै दाणा खाइ ॥
  5. अगम अगोचरु तू धणी सचा अलख अपारु ॥

गुरु अमर दास जी · मलार की वार, सलोक · राग मलार

गुरमुखि सबदु सम॑ालीऐ सचे के गुण गाउ ॥

अंग 1285 से चला आ रहा अंश

गुरमुखि सबदु सम॑ालीऐ सचे के गुण गाउ ॥नानक नामि रते जन निरमले सहजे सचि समाउ ॥2॥
गुरू के सन्मुख होने से ही प्रभू के सिफत-सालाह का शबद हृदय में संभाला जा सकता है और सदा-स्थिर हरी के गुण गाए जा सकते हैं। हे नानक! वे मनुष्य पवित्र हैं जो प्रभू के नाम में रंगे हुए हैं। वे आत्मिक अडोलता के द्वारा सदा-स्थिर प्रभू में जुड़े रहते हैं। 2।

गुरु नानक देव जी · मलार की वार, पउड़ी · राग मलार

पूरा सतिगुरु सेवि पूरा पाइआ ॥

पउड़ी ॥
पूरा सतिगुरु सेवि पूरा पाइआ ॥पूरै करमि धिआइ पूरा सबदु मंनि वसाइआ ॥पूरै गिआनि धिआनि मैलु चुकाइआ ॥हरि सरि तीरथि जाणि मनूआ नाइआ ॥सबदि मरै मनु मारि धंनु जणेदी माइआ ॥दरि सचै सचिआरु सचा आइआ ॥पुछि न सकै कोइ जां खसमै भाइआ ॥नानक सचु सलाहि लिखिआ पाइआ ॥18॥
जिस ने पूरे गुरू का हुकम माना है उसको पूरा प्रभू मिल जाता है। पूरे, भाव यह कि अभुल प्रभू की बख्शिश से प्रभू को सिमर के सिफतसालाह की बाणी वह मनुष्य अपने मन में बसाता है। पूरन आत्मिक समझ और अडोल सुरति की बरकति से वह अपने मन की मैल दूर करता है। इस तरह उसका सुंदर हुआ मन आत्मिक जीवन की सूझ हासिल करके प्रभू-रूप सरोवर में प्रभू-रूप तीर्थ पर स्नान करता है। उस मनुष्य की माँ भाग्यों वाली है। जो गुरू-शबद से मन को वश में ला के माया के मोह से, जैसे मर जाता है। वह मनुष्य सच्चे प्रभू की हजूरी में सच्चा और सत्य का व्यापारी माना जाता है। उस मनुष्य के जीवन पर कोई और उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि वह पति-प्रभू को भा जाता है। हे नानक! सदा-स्थिर प्रभू के गुण गा के वह सिफत-सालाह-रूप माथे पर लिखे भाग्य हासिल कर लेता है। 18।

गुरु नानक देव जी · मलार की वार, सलोक · राग मलार

कुलहां देंदे बावले लैंदे वडे निलज ॥

सलोक मः 1 ॥
श्लोक महला 1॥
कुलहां देंदे बावले लैंदे वडे निलज ॥चूहा खड न मावई तिकलि बंन॑ै छज ॥देनि॑ दुआई से मरहि जिन कउ देनि सि जाहि ॥नानक हुकमु न जापई किथै जाइ समाहि ॥फसलि अहाड़ी एकु नामु सावणी सचु नाउ ॥मै महदूदु लिखाइआ खसमै कै दरि जाइ ॥दुनीआ के दर केतड़े केते आवहि जांहि ॥केते मंगहि मंगते केते मंगि मंगि जाहि ॥1॥
वे लोग मूर्ख हैं जो चेलों को सेहली-टोपी देते हैं, और अपने आप को मशहूर करने के लिए अपनी जगह गद्दी देते हैं। यह सेहली टोपी लेने वाले भी बदीद हैं, जो केवल सेहली टोपी से अपने आप को बरकति देने के समर्थ समझ लेते हैं। इनकी हालत तो इस तरह है जैसे चूहा खुद तो बिल में घुस नहीं सकता, और ऊपर से कमर के साथ छज छन्ना बाँध लेता है। हे नानक! इस तरह की गद्दियाँ स्थापित करके जो औरों को आशीशें देते हैं वे भी मर जाते हैं और आशिर्वाद लेने वाले भी मर जाते हैं। पर परमात्मा की रजा समझी नहीं जा सकती कि वह मर के कहाँ जा पड़ते हैं। भाव यह कि सिर्फ सेहली टोपी और आर्शीवाद प्रभू की हजूरी में कबूल होने के लिए काफी नहीं हैं। मुर्शिद की चेले को आशीश और सेहली टोपी जीवन का सही रास्ता नहीं है। मैंने तो सिर्फ 'नाम' को ही हाड़ी की फसल बनाया है और सच्चा 'नाम' ही साउणी की फसल। भाव यह कि 'नाम' ही मेरे जीवन-सफर की पूँजी है। यह मैंने एक ऐसा पट्टा लिखाया है जो पति-प्रभू की हजूरी में जा पहुँचता है। नोट। पीर अपने चेलों से हाड़ी-साउणी की फसल के वक्त जा के कार-भेट लेते हैं। दुनिया के पीरों-मुरशिदों के तो बड़े अड्डे हैं। कई यहाँ आते हैं और जाते हैं। कई मंगते इनसे माँगते हैं और कई माँग-माँग के चले जाते हैं पर प्रभू का 'नाम'-रूप पट्टा इनसे नहीं मिल सकता। 1।

गुरु नानक देव जी · मलार की वार, सलोक · राग मलार

सउ मणु हसती घिउ गुड़ु खावै पंजि सै दाणा खाइ ॥

मः 1 ॥
महला 1॥
सउ मणु हसती घिउ गुड़ु खावै पंजि सै दाणा खाइ ॥डकै फूकै खेह उडावै साहि गइऐ पछुताइ ॥अंधी फूकि मुई देवानी ॥खसमि मिटी फिरि भानी ॥अधु गुल्हा चिड़ी का चुगणु गैणि चड़ी बिललाइ ॥खसमै भावै ओहा चंगी जि करे खुदाइ खुदाइ ॥सकता सीहु मारे सै मिरिआ सभ पिछै पै खाइ ॥होइ सताणा घुरै न मावै साहि गइऐ पछुताइ ॥अंधा किस नो बुकि सुणावै ॥खसमै मूलि न भावै ॥अक सिउ प्रीति करे अक तिडा अक डाली बहि खाइ ॥खसमै भावै ओहो चंगा जि करे खुदाइ खुदाइ ॥नानक दुनीआ चारि दिहाड़े सुखि कीतै दुखु होई ॥गला वाले हैनि घणेरे छडि न सकै कोई ॥मखंी मिठै मरणा ॥जिन तू रखहि तिन नेड़ि न आवै तिन भउ सागरु तरणा ॥2॥
हाथी कितना ही घी-गुड़ और कई मन दाना खाता है। तृप्त हो के डकारता है। फुंकारे मारता है। मिट्टी सूंड से उड़ाता है। पर जब साँस निकल जाते हैं तब वह डकारना फूंके मारना खत्म हो जाता है। धन-पदार्थ के घमण्ड में अंधी और कमली हुई दुनिया भी हाथी ही की तरह फूंके मार-मार के मरती है। आत्मिक मौत सहेड़ती है। अगर अहंकार गवा के पति में समाए तो पति को भाती है। चिड़ी की चोग है आधा दाना, भाव यह कि बहुत थोड़ा सा। एक थोड़ी सी चोग चुग के वह आकाश में उड़ती है और बोलती है। यदि वह मालिक प्रभू को याद करती है और उसको भाती है तो वह चिड़िया ही अच्छी है। डकार और फूकें मारने वाले हाथी से बेहतर तो एक छोटी सी चिड़िया ही है। एक बली शेर सैकड़ों मृगों को मारता है। उस शेर के पीछे कई और जंगली पशू भी पेट भरते हैं। ताकत के गुमान में वह शेर अपने घुरने में नहीं समाता। पर जब उसके साँस निकल जाते हैं तब उसका गरजना खत्म हो जाता है। वह अंधा किसको गरज-गरज के सुनाता है। पति-प्रभू को तो उसका गरजना अच्छा नहीं लगता। इस शेर के मुकाबले पर, देखिए। अक्क टिड्डा धतूरे से प्यार करता है। धतूरे की डाली पर बैठ के धतूरा ही खाता है। पर अगर वह मालिक प्रभू को याद करता है तो उसको भाता है तो दहाड़-दहाड़ के औरों को डराने वाले शेर से तो वह अक्क टिड्डा ही अच्छा है। हे नानक! दुनिया में जीना चार दिनों का है। यहाँ पर मौज माणने से दुख ही निकलता है। इस दुनिया की मिठास ऐसी है कि ज़बानी ज्ञान की बातें करने वाले तो बहुत हैं पर इस मिठास को कोई छोड़ नहीं सकता। मक्खियां इस मिठास पर मरती हैं। पर, हे प्रभू! जिनको आप बचाएँ। उनके नजदीक यह मिठास नहीं फटकती। वे संसार-समुंद्र से साफ तैर के निकल जाते हैं। 2।

गुरु नानक देव जी · मलार की वार, पउड़ी · राग मलार

अगम अगोचरु तू धणी सचा अलख अपारु ॥

पउड़ी ॥
अगम अगोचरु तू धणी सचा अलख अपारु ॥तू दाता सभि मंगते इको देवणहारु ॥जिनी सेविआ तिनी सुखु पाइआ गुरमती वीचारु ॥इकना नो तुधु एवै भावदा माइआ नालि पिआरु ॥गुर कै सबदि सलाहीऐ अंतरि प्रेम पिआरु ॥विणु प्रीती भगति न होवई विणु सतिगुर न लगै पिआरु ॥तू प्रभु सभि तुधु सेवदे इक ढाढी करे पुकार ॥देहि दानु संतोखीआ सचा नामु मिलै आधारु ॥19॥
हे प्रभू! हे अपहुँच! आप मनुष्य की इन्द्रियों की पहुँच से परे हैं। आप सबके मालिक हैं। सदा स्थिर हैं। अदृश्य हैं और बेअंत हैं। सारे जीव मंगते हैं आप दाता हैं। आप एक ही सबको देने वाले हैं। जिन मनुष्यों ने गुरू की मति के द्वारा उच्च समझ हासिल करके आपको सिमरा है उन्होंने सुख प्राप्त किया है। पर, हे प्रभू! कई जीवों को आपने माया से प्यार करना ही दिया है। आपको इस तरह ही अच्छा लगता है। सतिगुरू के शबद से हृदय में प्रेम-प्यार पैदा करके ही परमात्मा की सिफतसालाह की जा सकती है। प्रेम के बिना बँदगी नहीं हो सकती। और प्रेम सतिगुरू के बिना नहीं मिलता। आप सबके मालिक हैं। सारे जीव आपको ही सिमरते हैं। मैं आपका ढाढी आपके आगे एक यही अरजोई करता हूँ: हे प्रभू! मुझे अपना 'नाम' बख्शें। मुझे आपका नाम सदा कायम रहने वाला नाम ही जिंदगी का आसरा मिले। जिसकी बरकति से मैं संतोष वाला हो जाऊँ। 19।