Chapter 6: ध्यानयोग

Date: Dec 11th, 2024

ध्यान योग (Dhyan Yoga) का अर्थ है Meditation का योग। यह मन की एकाग्रता, आत्म-नियंत्रण, और ध्यान के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार और ईश्वर से union प्राप्त करने का मार्ग है।

“ध्यान” का अर्थ है deep एकाग्रता या चिंतन, और “योग” का अर्थ है संयोग या मिलन। ध्यान योग के माध्यम से व्यक्ति अपने आत्मा (आत्मा) को परमात्मा (ईश्वर) के साथ जोड़ने का प्रयास करता है।

ध्यान योग के main principles:

  1. मन का Discipline: मन और 5 senses को control करना और उन्हें भटकने से रोकना।
    मन disciplined है, तो यह हमारा मित्र बनता है, और यदि मन unbalanced या undisciplined है, तो यह हमारा सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है।
  2. मोक्ष का मार्ग: ध्यान योग व्यक्ति को physical desires (ज़र, ज़मीन, जोरू) से ऊपर उठने और अपने Real nature को पहचानने में मदद करता है। यह आत्मिक शांति और मोक्ष (मुक्ति) प्राप्त करने का सीधा मार्ग है।
  3. समता और आसक्ति से मुक्ति: ध्यान योगी बाहरी परिस्थितियों से अप्रभावित रहता है और सुख-दुख, हानि-लाभ में समभाव बनाए रखता है।
  4. ईश्वर से संबंध: ध्यान योग में स्थिर पूरे दिल और श्रद्धा से ध्यान करते हुए, साधक ईश्वर की उपस्थिति को अपने भीतर और पूरे सृष्टि में अनुभव करता है।
  5. समान दृष्टि: ध्यान योगी सभी प्राणियों में एक समान आत्मा को देखता है और समभाव के साथ सभी से व्यवहार करता है।

Meditation कैसे की जाए?

कृष्ण बताते हैं:

  1. उचित स्थान: स्वच्छ, शांत, और एकांत स्थान choose करें। शरीर, सिर, और गर्दन को सीधा रखते हुए स्थिर मुद्रा में बैठें। मन को शांत करें और एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें।
  2. जीवन में संतुलन : भोजन, नींद, और कार्य में अति या कमी से बचें। संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
  3. ईश्वर पर ध्यान केंद्रित करना : अपने मन को ईश्वर या आत्मा पर स्थिर करें। मन को वैसा ही स्थिर बनाएं जैसा बिना हवा में दीपक की लौ होती है।
  4. धैर्य और अनुशासन : जब भी मन भटके, उसे धीरे-धीरे वापस ध्यान में लाएं। Apne अभ्यास में धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।
  5. ईश्वर के साथ एकत्व : जो साधक श्रद्धा और प्रेम के साथ ईश्वर में ध्यान करता है, वही सच्चा योगी है। यह कोई physical मिलना नहीं है। दूसरों में भगवान् देखें। हर काम करने से पहले सोचें – भगवान् की सेवा में यह काम उचित होगा? अगर आप खुद भगवान् हों, तो क्या ऐसा करेंगे?

अगर आप यह सोच रहे हैं – मैंनू की? तो ध्यान योग के फायदे note karein:

  1. आंतरिक शांति: मन को शांत करता है, तनाव और चिंता को दूर करता है, और आत्मिक शांति प्रदान करता है। You can actually feel this, as soon as you meditate, within 20 minutes.
  2. आत्म-साक्षात्कार: Real और timeless स्वरूप का अनुभव करने में मदद करता है। This is not something you will understand by reading. यह Experiential है। जब आपको इसका Experience होगा, आप शायद किसी को explain भी ना कर पाएंगे।
  3. आध्यात्मिक मुक्ति: भौतिक बंधनों और जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त करता है।
  4. समान दृष्टि: सभी प्राणियों में समानता और करुणा का भाव विकसित करता है।

One controversial example – अगर आप सच में feel करें की उस Chicken का भी भाई, बहन, पिता, माता, और बच्चा है। उस chicken को भी धूप अच्छी लगती है, नींद आती है, भूख लगती है – तो क्या आप फिर भी पूछेंगे – is it ok to eat meat?

Remember – जिन्होंने मन पर विजय पा ली है, मन उनका मित्र है किन्तु जो ऐसा करने में असफल होते हैं मन उनके शत्रु के समान कार्य करता है।
मन Twin Edged Sword है।

जिन्होंने मन पर विजय पा ली है वे शीत-ताप, सुख-दुख और मान-अपमान के struggles से ऊपर उठ जाते हैं।

यह जो Chicken वाला example है – इसको सच में feel करना, और इसके बारे में पढ़ना 2 अलग अलग experiences हैं। जब आप meditation करोगे, तो एक दिन आप पालक, गाजर, aur चावल के साथ भी empathize करोगे – वह भी alive हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *